{"_id":"5a551d3c4f1c1b4a018b6aaf","slug":"21515527484-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थलों पर सर्वे में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थलों पर सर्वे में जुटी पुलिस
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर हटाने के आदेश के बाद मंगलवार को थानों और चौकी स्तर की पुलिस टीम जिले भर में धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर सर्वे किया। इस दौरान लाउडस्पीकर स्पीकरों के बारे में जानकारी ली गई। धार्मिक स्थलों पर पुलिस को देखकर एकबारगी लोग हैरान हो गए।
धार्मिक स्थलों पर लाडडस्पीकरों से हो रहे ध्वनि प्रदूषण को लेकर हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी के बाद सरकार के धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर हटाने के आदेश पर पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया है। मंगलवार को पुलिस और प्रशासन की ओर से जिलेभर में अभियान चलाकर धार्मिक स्थलों का सर्वे किया गया। लालानगर संवाददाता के अनुसार गोपीगंज नगर क्षेत्र के तमाम धार्मिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र की जांच पड़ताल करने के लिए धमकी पुलिस ने पुजारियों और धार्मिक स्थलों की देखरेख करने वालों से जानकारी ली। हाईकोर्ट के निर्देश पर धार्मिक स्थलों और कार्यक्रमों में बगैर अनुमति बज रहे ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर रोक लगाने की कवायद के तहत यह कार्रवाई की गई। इस क्रम में गोपीगंज नगर के पड़ाव स्थित बरगदानंद हनुमान मंदिर, बड़े चौराहा स्थित शिव मंदिर, सोनिया तालाब स्थित राधा कृष्ण मंदिर, सिद्धेश्वर नाथ मंदिर, काली देवी और गणेश मंदिर, बड़े शिव मार्ग स्थित राधा-कृष्ण मंदिर समेत दर्जनों धार्मिक स्थलों पर पुलिस ने पहुंचकर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के बारे में जानकारी ली साथ ही मंदिर के पुजारियों और व्यवस्थापकों का नाम लिख कर ले गई। इसी तरह ज्ञानपुर, औराई और भदोही के क्षेत्रों में भी धार्मिक स्थलों का सर्वे शुरू हो गया। जिलाधिकारी विशाख जी ने कहा कि निर्धारित मानक के हिसाब से अनुमति लेकर ही लाउडस्पीकर बजाए जा सकेंगे। इसके लिए सर्वे चल रहा है। सर्वे पूूरा होने के बाद आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।