{"_id":"5a51303f4f1c1b273c8b51f7","slug":"21515270207-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड ने निरस्त किए 7,643 फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड ने निरस्त किए 7,643 फॉर्म
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित 38 माध्यमिक विद्यालयों से भरे गए प्राइवेट के 7,643 आवेदन फॉर्म निरस्त कर दिए गए हैं। इन स्कूलों ने न बोर्ड द्वारा दिए गए नोटिस का संज्ञान लिया, न ही चेतावनी का। इन विद्यालयों ने निर्धारित समय तक आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी क्षेत्रीय कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराई। हार्ड कॉपी न जमा करने पर बोर्ड ने उनके फॉर्म निरस्त कर दिए हैं।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं छह फरवरी से शुरू हो रही हैं। क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी परिक्षेत्र के 15 जिलों से इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 8,19,934 आवेदन आए थे जिसमें 81,218 प्राइवेट परीक्षार्थी थे। आवेदकों द्वारा फर्जी मार्कशीट लगाए जाने के कारण इनमें से 30,355 आवेदन पहले ही निरस्त कर दिए गए थे। क्षेत्रीय सचिव सतीश सिंह ने सभी विद्यालयों को नोटिस देकर शनिवार तक हार्ड कॉपी जमा करने को कहा था लेकिन विद्यालयों की ओर से हार्डकॉपी नहीं जमा की गई। इस वजह से ये फॉर्म निरस्त कर दिए गए।