फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आज बदले रुट से जाएगी गरीब नवाज एक्सप्रेस

आज बदले रुट से जाएगी गरीब नवाज एक्सप्रेस

Tue, 07 Nov 2017 02:06 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
आज बदले रुट से जाएगी गरीब नवाज एक्सप्रेस
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। मंगलवार को लिच्छवी एक्सप्रेस, गोरखपुर-पुणे दीपावली विशेष ट्रेन, अमृतसर सहरसा जनसेवा एक्सप्रेस और जम्मूतवी भागलपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। वहीं नौ नवंबर को अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। मंगलवार को न्यू जलपाईगुड़ी से नई दिल्ली जाने वाली और किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन का मार्ग बदल दिया गया है। यह बदले रूट से कटिहार, पूर्णिया, सहरसा और मानसी के रास्ते जाएगी।
विज्ञापन

ठंड और कोहरा शुरू होने से पहले ही ट्रेनों की समय सारणी बिगड़ गई है। इधर बीच करीब दो सप्ताह से प्रमुख ट्रेनें घंटों देरी से चल रही है। सोमवार को नई दिल्ली से जय नगर जाने वाली स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस डाउन सुबह 8:30 आने का समय था लेकिन करीब नौ घंटे की देरी से कैंट स्टेशन पहुंची। दूसरी ओर गोहाटी से इंदौर जाने वाली गाड़ी 12 घंटे की देरी से कैंट स्टेशन पहुंची। इस गाड़ी को सुबह पांच बजे पहुुंचने का समय है। इसी तरह कोटा-पटना 18 घंटे, हरिद्वार हावड़ा नौ घंटे देरी से कैंट स्टेशन पहुंची। वहीं पंजाब मेल सात घंटे देरी से चल रही है। मरुधर एक्सप्रेस डाउन पांच घंटे विलंब से कैंट स्टेशन पर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed