{"_id":"59ab18824f1c1b14278b4e94","slug":"21504385154-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी के चार वैगन बेपटरी, मंडुवाडीह-इलाहाबाद रूट ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी के चार वैगन बेपटरी, मंडुवाडीह-इलाहाबाद रूट ठप
Updated Sun, 03 Sep 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी/रोहनिया। मंडुवाडीह-इलाहाबाद रेल खंड के हरदत्तपुर-मंडुवाडीह सेक्शन के बीच शनिवार की शाम 6:10 बजे उर्वरक लदी मालगाड़ी के चार वैगन हरदत्तपुर स्टेशन के आउटर (जगतपुर गांव के सामने) पर पटरी से उतर गए। यह मालगाड़ी उर्वरक लेेकर इलाहाबाद से बलिया जा रही थी। चार वैगनों के बेपटरी होने से मंडुवाडीह-इलाहाबाद रूट पूरी तरह ठप हो गया। कई ट्रेनें आननफानन में जहां-तहां की खड़ी करा दी गईं। बाद में उन्हें बदले रूट से चलाया गया। पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों के निर्देशन में दुर्घटना राहत यान मौके पर पहुंची। बेपटरी वैगन को हटाने का काम शुरू किया। देर रात तक आवाजाही सामान्य नहीं हो सकी थी।
इलाहाबाद से उर्वरक लेकर बलिया के लिए चली मालगाड़ी हरदत्तपुर रेलवे स्टेशन पर भोर 3:30 बजे तीन नंबर लाइन पर आकर रुकी। वहां से शाम 5:55 बजे उसे मंडुवाडीह के लिए रवाना किया गया। आउटर पर लगभग 6:10 बजे मालगाड़ी के चार वैगन 17, 18, 19 और 20 डिरेल हो गए। इसके चलते हरदत्तपुर-मंडुवाडीह मेन लाइन ब्लॉक होने से महकमे में खलबली मच गई। दुर्घटना राहत यान तत्काल मौके पर रवाना कर दी गई। शाम 6:52 बजे बेपटरी वैगन को हटाने का काम शुरू हुआ। फिर मुगलसराय से क्रेन और इलाहाबाद से भी दुर्घटना राहत यान को मौके पर भेजा गया। सूचना पर डीआरएम, सीनियर डीएमई कैरेज एंड वैगन, सीनियर डीईएन, एओएम भी मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। मालगाड़ी में 42 वैगन लगे थे। मंडुवाडीह-इलाहाबाद रूट ठप होने से इस रूट की ट्रेनों को बदले मार्ग वाराणसी-इलाहाबाद के रास्ते चलाया जा रहा है। हरदत्तपुर के स्टेशन अधीक्षक विनोद राम ने बताया कि शाम 5:55 बजे चालक मनोज कुमार सेकेंड और गार्ड राजेंद्र कुमार मालगाड़ी लेकर मंडुवाडीह के लिए आगे बढ़े थे। रूट ब्लॉक होने से दानापुर सिकंदराबाद, शिवगंगा, अप मंडुवाडीह सिटी पैसेंजर और विभूति आदि का परिचालन प्रभावित हुआ है।