{"_id":"5952c1114f1c1ba44f8b4985","slug":"21498595601-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 करोड़ का कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 करोड़ का कारोबार प्रभावित
Updated Wed, 28 Jun 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कपड़े पर जीएसटी लगाने के विरोध में बनारस वस्त्र उद्योग एसोसिएशन और बनारस साड़ी डीलर एसोसिएशन के नेतृत्व में कपड़ा व्यवसायियों ने दुकानें और कारखाने मंगलवार से बंद कर दिए हैं। तीन दिवसीय बंदी के तहत पहले दिन करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। रेशम, जरी, कलाबत्तू के व्यापारियों ने बंदी को समर्थन दिया। अपनी दुकानें बंद रखीं।
चौक क्षेत्र में रानी कुआं, लक्खी चौतरा, नंदन साहू लेन, कुंज गली सत्ती चौतरा, ठठेरी बाजार में साड़ी की दुकानों के शटर गिरे रहे। व्यापारियों ने विभिन्न इलाकों में जाकर दुकानें बंद कराई मदनपुरा, बड़ी बाजार इलाकों में भी दुकानें नहीं खुलीं। थोक कपड़ा मार्केट पर भी असर पड़ा। बनारसी वस्त्र उद्योग एसोसिएशन के संरक्षक अशोक धवन ने बताया कि साड़ी व्यापारियों में सरकार के इस फैसले से नाराजगी है। कुटीर उद्योग होने के कारण इससे लोग किसी तरह जीवनयापन कर रहे हैं। इस पर जीएसटी अव्यवहारिक है।
उधर, चौक स्थित अग्रवाल भवन में साड़ी व्यवसायियों की बैठक हुई। अगले दो दिनों तक हड़ताल की सफलता के लिए रणनीति बनाई। बनारसी वस्त्र उद्योग एसोसिएशन के महामंत्री राजन बहल, राजा रुपानी, संजय गुजराती, संजय शाह, पप्पू यादव, किशोर अग्रवाल, राकेश मेहरा, शैलेंद्र, सुमित केडिया, मोहनदास आदि मौजूद रहे।