फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अप्रैल में ही घाट छोड़ने लगीं गंगा

अप्रैल में ही घाट छोड़ने लगीं गंगा

Wed, 10 Apr 2019 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
अप्रैल में ही घाट छोड़ने लगीं गंगा
वाराणसी। गंगा में जल संकट की आहट अभी से दिखने लगी है। गंगा घाटों को छोड़ने लगी हैं। कई घाटों की सीढ़ियों के बाद तलहटी ही नहीं दिख रही है, गंगा की गोद में बड़े-बड़ेे टीले उभर कर आ गए हैं। अब से पहले तक गंगा में ऐसी स्थिति मई-जून में दिखती थी। इस वक्त गंगा अपने निचले स्तर से लगभग सवा मीटर ऊपर हैं। इससे जल कल विभाग की चिंता बढ़ गई है। दरअसल, जिस गति से गंगा का जलस्तर घट रहा है, उससे शहर को पानी आपूर्ति करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा नदी में अधिकतम चेतावनी का जलस्तर 70.26 मीटर होता है जबकि खतरे का निशान 71.26 होता है। इसी तरह निचले स्तर में भी चेतावनी की सीमा 57.51 मीटर और खतरे का स्तर 57 मीटर है। मंगलवार को गंगा का जलस्तर 58.81 मीटर दर्ज किया गया। कर्मचारियों की मानें गंगा के जलस्तर में प्रतिदिन एक से डेढ़ सेमी की कमी हो रही है।
विज्ञापन

दूसरी ओर जलकल विभाग शहर के 20 लाख लोगों की प्यास बुझाने के लिए गंगा और दो दर्जन ट्यूबवेल चलाकर 311 एमएलडी प्रतिदिन जल की आपूर्ति करता है। इसमें 200 एमएलडी से अधिक पानी गंगा से लिफ्ट किया जाता है। ऐसे में अगर गंगा का जलस्तर कम हुआ तो शहर के ट्यूबवेल काम करना बंद कर देंगे। ऐसे में जलकल जहां अधिकतम तीन पंप चला कर पेयजल आपूर्ति कर सकता है वहीं गंगा का जलस्तर न बढ़ने पर छह पंपों से भी काम चलाना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed