फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   1320 किलो गांजा और नगदी के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

1320 किलो गांजा और नगदी के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

Sat, 23 Mar 2019 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
1320 किलो गांजा और नगदी के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार
वाराणसी। ओडिशा से गांजा लेकर भदोही जा रहे ट्रक को एसटीएफ और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने अखरी स्थित ओवरब्रिज के समीप घेरेबंदी कर पकड़ा। ट्रक से 1320 किलोग्राम गांजा, 10 हजार रुपये और पांच मोबाइल के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की शिनाख्त बिहार के बक्सर के ददन यादव, आरा के उदय शंकर यादव व ध्रुवनाथ सिंह और झारखंड के पलामू के सुरेंद्र महतो व जयराम विश्वकर्मा के तौर पर हुई है। पांचों को गुरुवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसटीएफ की वाराणसी इकाई के डिप्टी एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अभिसूचना संकलन के दौरान जानकारी मिली थी कि तस्कर गांजा की खेप लेकर ओडिशा से बिहार होते हुए बनारस आ रहे हैं। बनारस से सभी को भदोही जिले के औराई थाना के महाराजगंज बाजार के जटाशंकर दुबे और मोनू बाबा के पास गांजा की खेप पहुंचानी थी। जटाशंकर और मोनू गांजा की खेप को पूर्वांचल के अन्य जिलों में भेजवाते। इस सूचना पर एसटीएफ की वाराणसी इकाई और लखनऊ की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने अखरी स्थित ओवरब्रिज के समीप घेरेबंदी कर ट्रक को पकड़ा।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि ट्रक मालिक छत्तीसगढ़ के रायपुर का रवींद्र सिंह गांजा की तस्करी में शामिल है। गांजा की तस्करी के लिए ट्रक के केबिन के ऊपर कैविटी बनवाया गया था। गांजा की खेप ले जाने वाले ट्रक चालक को प्रति फेरी 50 हजार रुपये दिया जाता था। इसके साथ ही ट्रक में मौजूद अन्य लोगों को प्रति किलोग्राम पांच सौ रुपये दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed