फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   भदोही विस्फोट- 4- अपने घरों को लौटने लगे प. बंगाल के बुनकर-AZAMGARH

भदोही विस्फोट- 4- अपने घरों को लौटने लगे प. बंगाल के बुनकर-AZAMGARH

Mon, 25 Feb 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
भदोही विस्फोट- 4- अपने घरों को लौटने लगे प. बंगाल के बुनकर-AZAMGARH

विज्ञापन
चौरी (भदोही)। रोटहां के एक मकान में शनिवार को हुए भीषण विस्फोट के बाद वहां बांग्लादेशी होने की अफवाह से डरे पश्चिम बंगाल से आए कई बुनकर हादसे के अगले दिन रविवार को अपने घरों के लिए रवाना हो गए। इससे कालीन व्यापारियों को एडवांस में दिए लाखों रुपये डूबने का डर सताने लगा है। चौरी के कई कालीन कारखानों में दूसरे दिन रविवार को कामकाज बंद रहा।
मखमली कालीनों के लिए विश्व प्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही में भदोही नगर, नई बाजार, खमरिया, गोपीगंज और चौरी के रोटहां, वेदमनपुर आदि इलाकों में कालीन बुनाई का काम बड़े पैमाने पर होता है। बिहार, पश्चिम बंगाल समेत अन्य प्रांतों के बड़ी संख्या में बुनकर काम करने के लिए यहां आते हैं।
विज्ञापन

वेदमनपुर, रोटहा और कोल्हड़ में भारी संख्या में बंगाल के बुनकर कालीन बुनाई करते हैं। इन्हीं बुनकरों से कालीन कारखाने में तेजी से कालीन तैयार होती हैं। कारखाना चलाने के लिए कालीन व्यवसायी बुनकरों को लाखों रुपये एडवांस में दे देते हैं। बताया जा रहा है कि बांग्लादेशी होने की अफवाहों से बंगाली बुनकर काफी सहम गए और कारखाने छोड़कर अपने घरों के लिए रवाना हो रहे हैं। शनिवार की घटना के बाद रविवार को दूसरे दिन भी कालीन कारखानों से खटर पटर की आवाजें बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed