फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   स्थानीय विक्रेताओं से उपकरण खरीदेगा डीरेका

स्थानीय विक्रेताओं से उपकरण खरीदेगा डीरेका

Fri, 01 Feb 2019 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय विक्रेताओं से उपकरण खरीदेगा डीरेका
वाराणसी। स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए रोजगार बढ़ाने के उद्देश्य से डीरेका प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि विद्युत रेल इंजनों के उपकरणों की आपूर्ति के लिए भी स्थानीय विक्रेताओं को ही प्रोत्साहित किया जाएगा। डीजल रेल इंजनों के लिए उपकरणों की आपूर्ति कर रहे विक्रेताओं को भी विद्युत रेल इंजनों के उपकरणों के विकास के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय विक्रेताओं व उद्यमियों के साथ एक अनौपचारिक बैठक की गई। इस बैठक में उद्यमियों को विद्युत रेल इंजनों में काम आने वाले विभिन्न उपकरणों के तकनीकी पहलुओं की जानकारी साझा की गई।
विज्ञापन

उपकरणों की डिजाइन, ड्राइंग व विशेषता को भी साझा किया गया। उद्यमियों को निर्माण के लिए अपेक्षित सहयोग देने का आश्वासन दिया गया। फर्मों ने भी इस दिशा में उत्साह दिखाया। इसके परिणामस्वरूप इस समय डीरेका में स्थानीय फर्मों को बड़े, छोटे व मध्यम दर्जे के फेब्रिकेशन के लिए तैयार कर लिया गया है। 20 निर्माताओं को लगभग 100 क्रयादेश जारी किए गए हैं। इन फर्मों से उपकरणों की आपूर्ति भी शुरू हो गई है। डीजल रेल इंजन कारखाना में विद्युत रेल इंजनों के निर्माण का निर्णय लिए जाने के बाद से उत्पादन क्षमता में निरंतर वृद्धि की जा रही है। वर्ष 2016-17 में केवल दो विद्युत रेल इंजनों से उत्पादन की शुरुआत हुई। वर्ष 2017-18 में 25 विद्युत रेल इंजनों का उत्पादन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed