फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   साहित्यश्री अलंकरण से 12 रचनाकार सम्मानित

साहित्यश्री अलंकरण से 12 रचनाकार सम्मानित

Mon, 10 Dec 2018 02:00 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
साहित्यश्री अलंकरण से 12 रचनाकार सम्मानित
वाराणसी। साहित्यिक संघ का 27वां वार्षिक अधिवेशन रविवार को पराड़कर भवन मैदागिन में मनाया गया। इस मौके पर 12 रचनाकारों को सेवक स्मृति साहित्य श्री अलंकरण से सम्मानित किया गया। इनमें रामवतार (गाजीपुर), डॉ. आशा शर्मा (जयपुर), डॉ. अलका प्रमोद (लखनऊ), डॉ. शोभनाथ शुक्ल (सुल्तानपुर), अशोक कुमार प्रजापति (पटना), रमेश गौतम (बरेली), देवेंद्र कुमार मिश्र (छिंदवाड़ा), वाराणसी के डॉ. अशोक कुमार सिंह, सुरेंद्र वाजपेयी, शिवकुमार पराग, विजय शंकर पांडेय, धर्मेंद्र गुप्त साहिल शामिल रहे। इन रचनाकारों ने महेंद्र नाथ मिश्र की स्मृति काव्य गोष्ठी में अपनी रचनाएं भी सुनाईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त कवि ज्ञानेंद्रपति ने कहा कि उलझाव भरे इस जटिल समय में रचनाकारों का उत्तरदायित्व बढ़ गया है। हम जैसे-जैसे विकास की नई मंजिलों की ओर अग्रसर हो रहे हैं, वैसे-वैसे सामाजिक जीवन में विसंगतियां, विषमताएं और भेदभाव मूलक प्रवृत्ति बढ़ रही है। विशिष्ट अतिथि हिंदुस्तानी एकेडमी प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. उदय प्रताप सिंह, पीके दास, कथाकार डॉ. शोभनाथ शुक्ल, डॉ. रामसुधार सिंह, डॉ. दयानिधि मिश्र, डॉ. राजेश्वर आचार्य, डॉ. नीरजा माधव, डॉ. बेनी माधव, अर्जुन तिवारी, प्रो. श्रद्धानंद आदि ने भी विचार रखे। अध्यक्षता डॉ. जयशीला पांडेय ने की। संस्था के प्रेरणास्रोत कवि ठाकुर प्रसाद सिंह, पंडित पारसनाथ मिश्र सेवक, महेंद्र नाथ मिश्र के चित्रों पर फूल चढ़ाने के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। स्वागत जगदीश झुनझुनवाला ने किया। संचालन डॉ. जितेंद्र नाथ मिश्र और धन्यवाद ज्ञापन पंडित पद्माकर चौबे ने किया। डॉ. विजयेंद्र नाथ मिश्र ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed