{"_id":"5bf31e18bdec22696b23a397","slug":"201542659608-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से छात्र की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से छात्र की मौत, एक घायल
Updated Tue, 20 Nov 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दानगंज। चोलापुर थाना अंतर्गत दानगंज चौकी अंतर्गत भीदूर गांव में सोमवार की दोपहर ट्रैक्टर की टक्कर से आठवीं के छात्र सूरज (13) की मौत हो गई। वहीं, साइकिल पर पीछे बैठा करन घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
भीदूर गांव निवासी राजगीर मुराहू का बेटा सूरज साइकिल से अपने दोस्त करन के साथ दानगंज की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से सूरज की मौत हो गई और करन घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़ कर चालक भाग निकला। परिजनों ने बताया कि सूरज तीन बहनों का इकलौता भाई और सबसे छोटा था। सूरज की मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।