{"_id":"5b918d7a867a557eb04174e9","slug":"201536265594-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति पर कुकर्म और जेठ पर दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति पर कुकर्म और जेठ पर दुष्कर्म का आरोप
Updated Fri, 07 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पांडेयपुर क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने मेरठ निवासी अपने पति पर कुकर्म और उसके बड़े भाई पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए गुरुवार को कैंट थाने में तहरीर दी। कैंट पुलिस ने प्रकरण की जांच आशा ज्योति केंद्र को सौंप कर रिपोर्ट मांगी है। युवती को आश्वस्त किया गया है कि केंद्र की रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
युवती ने बताया कि बीते मार्च महीने में उसने मेरठ निवासी युवक से प्रेम विवाह किया था। विवाह के कुछ दिन बाद से ही उसे ससुराल में मायके से दस लाख रुपये और स्कार्पियो लाने के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। इस बीच पति ने उसके साथ लगातार कुकर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने और सुसराल के लोगों को बताने पर पति के बड़े भाई ने दुष्कर्म का प्रयास किया। सास और ससुर की शह पर बीते 15 जुलाई को उसे मारपीट कर ससुराल से बाहर निकाल दिया गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि युवती का प्रकरण आशा ज्योति केंद्र को जांच के लिए सौंपा गया है। रिपोर्ट आने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।