{"_id":"5b7dcb9842c7924651654692","slug":"201534970776-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी कॉलेज में फार्म भरने गए छात्र को पीटा, नोची दाढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी कॉलेज में फार्म भरने गए छात्र को पीटा, नोची दाढ़ी
Updated Thu, 23 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कैंट थाना अंतर्गत चमरौटिया मोहाल निवासी हाफिज नसीम अहमद को यूपी कॉलेज में अराजकतत्वों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान हाफिज नसीम अहमद की दाढ़ी नोचने के साथ ही जान से मारनेे की धमकी दी गई। घटना के संबंध में बुधवार को शिवपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रकरण को लेकर हाफिज नसीम और उसके मुहल्ले के लोगों में खासा रोष व्याप्त है।
हाफिज नसीम ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को यूपी कॉलेज स्थित इग्नू सेंटर में बीए का फार्म भरने गया था। वापसी के दौरान अपनी बाइक के पास आया तो वहां पांच-छह लोग पहले से मौजूद थे। सभी अनायास ही उसे मारे-पीटेे। किसी तरह से वह अपनी जान बचाकर बाइक छोड़ कर मौके से भागा। इस दौरान मौके पर कॉलेज के गार्ड और छात्र भी मौजूद थे। मारपीट में हाफिज नसीम के सिर, चेहरे सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट आई है। इस संबंध में इंस्पेक्टर शिवपुर ने बताया कि कॉलेज के गार्ड से पूछताछ कर आरोपियों का पता लगाया जाएगा और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।