{"_id":"5b01cbd04f1c1b2b118b515f","slug":"201526844368-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से रोजदारों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से रोजदारों में नाराजगी
Updated Mon, 21 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। रमजान के महीने में अंधाधुंध बिजली कटौती से रोजेदारों में खासी नाराजगी है। रविवार को कोतवाली में रविवार को हुई शांति समिति की बैठक में रोजेदारों ने इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद से लोगों ने बताया कि गर्मी में मनमानी कटौती से परेशानी हो रही है। हाल ही में अधीक्षण अभियंता ने 22 घंटे बिजली देने की बात कही थी, फिर कटौती की जा रही है। इस दौरान साफ-सफाई, पेयजल पर भी वार्ता हुई।
नगर के संभ्रांत लोगों के साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें रोजेदारों ने बताया कि चार दिन पहले शाम छह बजे से सुबह आठ बजे तक अनवरत बिजली देने की बात अधिकारियों ने कही थी लेकिन उस पर अमल नही हो रहा। बताया कि शाम को इफ्तार के समय बिजली गुल हो जाती है। दिन में भी बिजली कटौती हो रही है। बैठक में अहमदगंज गजिया में क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने, सड़कों से अतिक्रमण हटवाने और अवैध मांस बिक्री पर भी रोक लगाने की मांग की गई। इस पर डीएम ने एसडीएम को प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया। एसपी सचिंद्र कुमार पटेल ने सद्भाव कायम रखने की अपील करते हुए सोशल मीडिया पर अपुष्ट वीडियो या फोटो शेयर न करने की नसीहत दी। कहा कि यदि ऐसा कोई विवादित पोस्ट आए तो पुलिस-प्रशासन को तत्काल जानकारी दें।
विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने रात में बिजली कटौती पर रोक लगाने का भरोसा दिया। साथ ही कहा कि अहमदगंज रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू कराया जाएगा। बैठक को एडीएम रामकुमार वर्मा, एएसपी डॉ. संजय कुमार, पालिकाध्यक्ष अशोक जयसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय सोनकर, गोरेलाल, नंदकुमार मौर्य, नुमान अहमद, हाफिज परवेज अच्छे, कारी गुलाम महमूद हबीबी, दिलीप गुप्ता, जमील नेता, हाजी अब्दुल हादी, शिवशंकर सिंह, प्रिंस गुप्ता, ओम सिंह, गिरधारी जायसवाल, विनीत बरनवाल, गुलाम संजरी, अख़्तर खां, पन्नालाल यादव आदि मौजूद थे।