{"_id":"5aecc1e14f1c1b56098b8255","slug":"201525465569-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार को पीठ पर लादकर पहुंचाया स्वास्थ्य केंद्र0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार को पीठ पर लादकर पहुंचाया स्वास्थ्य केंद्र0
Updated Sat, 05 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर फैली अव्यवस्थाओं की परवाह न करते हुए एक आरपीएफ सिपाही ने मरीज को पीठ पर लादकर उसे स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया। इस घटना ने एक बार फिर रेलवे स्टेशन पर स्ट्रेचर की कर्मी को उजागर किया है। पूरी घटना की पूरे दिन रेलवे परिसर में चर्चा रही।
कोलकाता से आने वाली दून एक्सप्रेस जैसे ही कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8 पर पहुंची, एस-4 में सवार यात्रियों ने ऑन ड्यूटी आरपीएफ के अमित कुमार मिश्रा को सहायता के लिए पुकारा। सिपाही चलती ट्रेन में ही चढ़ गया और अंदर देखा तो पता चला कि बर्थ नंबर 70 का यात्री अमरेंद्र सिंह(22) खून की उल्टी कर रहा था। धनबाद के धरैया निवासी की सांसे धीरे-धीरे थम रही थी। उसकी तबीयत बिगड़ते देख आरपीएफ सिपाही ने मरीज को पीठ पर लाद लिया और फुट ओवर ब्रिज से चढ़कर परिसर में बने स्वास्थ्य केंद्र पर ले आया गया और उसका प्राथमिक उपचार किया गया। इसकी जानकारी रेलवे प्रशासनिक अधिकारियों को भी दी गई। बाद में यहीं से 108 एंबुलेंस से उसे कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल भेजा गया। इस घटना की चर्चा पूरे दिन चलती रही।वहीं स्टेशन परिसर में 70 हजार से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही होने के बावजूद स्ट्रेचर की कमी के चलते यात्रियों को समस्या उठानी पड़ी है।