{"_id":"5ad271014f1c1b320a8b496e","slug":"201523740929-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनें घंटो लेट, यात्रियों को करना पड़ा लंबा इंतजार0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनें घंटो लेट, यात्रियों को करना पड़ा लंबा इंतजार0
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। मुगलसराय-पटना रेलमार्ग पर ओवर हेड इलेक्ट्रिक वायर टूटने के कारण बिहार और हावड़ा रूट की ट्रेनों का परिचालन शनिवार को प्रभावित रहा। इसके चलते आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें घंटों देरी से वाराणसी पहुंची। इसकी वजह से यात्रियों को प्लेटफार्म व वेटिंग हाल में लंबा इंतजार करना पड़ा।
इसके चलते कैंट रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कोटा-पटना एक्सप्रेस साढ़े आठ, कुंभा एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, अप एवं डाउन दून एक्सप्रेस छह घंटे लेट रही। इसके अलावा अर्चना एक्सप्रेस पांच और सद्भावना एक्सप्रेस चार घंटे तक विलंबित रही। इसके अलावा अपरिहार्य कारणों से पहले से ही लेट चल रही हिमगिरी एक्सप्रेस 22 घंटे बाद भी नहीं पहुंची थी। यही हाल कुछ और भी मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का था। जिसमें अकाल तख्त एक्सप्रेस साढ़े 15 घंटे लेट, उपासना एक्सप्रेस 15 घंटे, जलियावाला बाग एक्सप्रेस सवा दस घंटे लेट रही। बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस सवा नौ घंटे और सारनाथ एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे लेट सहित स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस दस घंटे लेट रही।