{"_id":"5ab160534f1c1bbf758b67a0","slug":"201521573971-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक समेत गड्ढे में गिरा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक समेत गड्ढे में गिरा युवक, मौत
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के कंसापुर गांव में सोमवार की देर रात एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। सुबह लोगों ने हल्के पानी और कीचड़ वाले गड्ढे में औंधे मुंह पड़े युवक को देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
चौरी थाना क्षेत्र के भाला गांव निवासी मुनीब बिंद (27) पुत्र स्व. लाल बहादुर बिंद सोमवार की देर रात हॉस्टल चौराहे से कंसापुर की तरफ बाइक से निकला। बताते हैं कि तेज रफ्तार होने के कारण उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर लगे लोहे के पोल से टकराई और फिर घसीटते हुए गड्ढे में चली गई। इसके मुनीब के शरीर पर गंभीर चोटें आईं और सिर कीचड़ व पानी भरे गड्ढे में धंस गया। इससे उसकी मौत हो गई। देर रात की घटना होने के कारण किसी को पता नहीं चला। सुबह गांव वालों ने गड्ढे में पड़े युवक को देखा तो चौंक गए। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने के बाद ज्ञानपुर कोतवाली की पुलिस पहुंची और मौका मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।