{"_id":"5aa6d8094f1c1bbf088b4df1","slug":"201520883721-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत समागम का समापन, घर लौटे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत समागम का समापन, घर लौटे श्रद्धालु
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरी। निरंकारी मिशन की ओर से कंधिया में आयोजित दो दिवसीय संत समागम संपन्न होने के बाद दूर-दूर से आए अनुयायी सोमवार को घरों के लिए रवाना हो गए। इससे तीसरे दिन में क्षेत्र में गहमागहमी का माहौल रहा। भोर से ही सड़कों पर अनुयायियों की कतारें लगी रहीं। वहीं, समागम सकुशल संपन्न होने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
भदोही-बाबतपुर मार्ग के किनारे कंधिया में करीब 100 एकड़ में निरंकारी मिशन का दो दिवसीय समागम आयोजित किया गया था। इसमें सूबे के अलावा दूसरे प्रांतों के हजारों अनुयायी पहुंचे थे। दो दिवसीय कार्यक्रम में करीब पांच से छह लाख लोग पहुंचे। सुरक्षा के लिए कपसेठी और चौरी थाने की पुलिस के अलावा प्रशासनिक अफसरों की टीम भी मौजूद रही। इसी तरह निरंकारी मिशन के 43 हजार सेवादार भी यातायात व्यवस्था, सुरक्षा समेत अन्य गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। शनिवार की देर रात कार्यक्रम संपन्न होने के बाद से ही अनुयायी अपने घरों को रवाना होने लगे। सोमवार को सुबह से लेकर दोपहर तक बड़ी संख्या में लोग वाहनों से अपने गंतव्य को रवाना हुए।