{"_id":"5a3c1fce4f1c1bbd208b80f0","slug":"201513889742-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘साइक्लोथॉन’ के लिए उत्साह, 700 पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘साइक्लोथॉन’ के लिए उत्साह, 700 पंजीकरण
Updated Fri, 22 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पर्यावरण संरक्षण के लिए 24 दिसंबर को आयोजित होने जा रही साइकिल रैली ‘साइक्लोथॉन’ में भागीदारी के लिए विद्यार्थियों से लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। रैली का हिस्सा बनने के लिए सिर्फ दो दिन में 700 से अधिक लोगों ने अपना पंजीकरण करा लिया है।
ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से गेल इंडिया लिमिटेड और अमर उजाला टच प्वाइंट की ओर से सक्षम साइकिल रैली 24 दिसंबर, रविवार को पुलिस लाइन ग्राउंड से सुबह नौ बजे शुरू होगी। बतौर मुख्य अतिथि कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना करेंगे। इससे पहले रैली में भागीदारी करने वालों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई जाएगी। रैली पुलिस लाइन से शुरू होगी। यहां से मकबूल आलम रोड, चौका घाट, अंधरा पुल, नदेसर, कैंटोंमेंट, मॉल रोड और कचहरी होते हुए पुलिस लाइन में ही समाप्त होगी।