{"_id":"5a0df0344f1c1b9f678bbc45","slug":"201510862900-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘गंगावतरण’ का हृदयस्पर्शी मंचन, नदियों के सम्मान का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘गंगावतरण’ का हृदयस्पर्शी मंचन, नदियों के सम्मान का संदेश
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। डालिम्स सनबीम स्कूल की सिगरा शाखा के वार्षिकोत्सव ‘अभ्युत्थानम्’ के दूसरे दिन रविवार को नागरी नाटक मंडली में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां हुईं। इस दौरान गीत, संगीत के विभिन्न आयोजनों के साथ ही ‘गंगावतरण’ की पौराणिक कथा का भावपूर्ण मंचन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मंच पर सम्मानित भी किया गया।
मुख्य अतिथि संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने विद्यालय समूह के अध्यक्ष प्रदीप मधोक ‘बाबा’, निदेशक पूजा मधोक और उप निदेशक माहिर मधोक के साथ स्कूल के अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। विशिष्ट अतिथि बीएचयू के पर्यावरण विभाग की अध्यक्ष प्रो. कविता शाह रहीं।
मुख्य अतिथि ने वार्षिकोत्सव की थीम ‘गंगावतरण’ को सामयिक बताते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं के इस प्रयास की प्रशंसा की और इसे अनुकरणीय बताया। आरंभ में विद्यालय के आर्केस्ट्रा ग्रुप के छात्र-छात्राओं ने एक साथ वाद्यवृंद का अद्भुत प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. एपी गौड़ ने शैक्षणिक तथा अन्य उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। आयोजन के दौरान नदियों के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने का सफल प्रयास नजर आया। कार्यक्रम के अंत में सभी अभिभावकों, अतिथियों, छात्र-छात्राओं ने गंगा निर्मलीकरण की शपथ ली।