{"_id":"59ee51f34f1c1b8d698b74bd","slug":"201508790771-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"है गिनती तुम्हारी बड़े उल्लुओं में, कही के हो नेता, कहीं के हो वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
है गिनती तुम्हारी बड़े उल्लुओं में, कही के हो नेता, कहीं के हो वोटर
Updated Tue, 24 Oct 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। विनय करता है सांड़ सुन लो उलूक प्यारे, कहीं भी रहो आज आ जाओ कोटर में... की स्तुति के साथ उलूक देव का आह्वान किया गया। साथ ही, पीपल के पेड़ पर उलूक देव के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नवीन कोटर की स्थापना की गई और गृहप्रवेश कराया गया। इसके बाद कंटेनर पीटकर और लूक दिखाकर उलूक देव की भव्य आरती उतारी गई। मौका था, शनिवार गोष्ठी की ओर से आयोजित होने वाले उलूक महोत्सव के तहत कोटर पूजन कार्यक्रम का।
सोमवार को गैबी में कोटर पूजन का आगाज करते हुए अध्यक्ष जगदम्बा तुलस्यान ने बताया कि उलूक महोत्सव का आयोजन तीन नवंबर को मारवाड़ी युवक संघ में होगा। यह 17वां उलूक महोत्सव बाबागीरी थीम पर आधारित है, जो संत आसाराम बापू की अध्यक्षता में संपन्न होगा। सचिव पं. सुदामा तिवारी सांड़ बनारसी ने बताया कि तीन नवंबर को उलूक देव की बारात शाम को गोदौलिया चौराहे से निकलकर मारवाड़ी युवक संघ पहुंचेगी। इस दौरान काव्यपाठ भी किया जाएगा। महोत्सव संपन्न होने पर उलूक देव को उन्मुक्त आकाश में स्वतंत्र विचरण के लिए छोड़ दिया जाएगा। विजेंद्र मिश्र दमदार बनारसी ने उलूक देव का आह्वान करते हुए कहा कि ‘है गिनती तुम्हारी बड़े उल्लुओं में, कही के हो नेता, कहीं के हो वोटर। भटकते हो तुम जा के दिल्ली में प्यारे, बना है तुम्हारा बनारस में कोटर।’
इस दौरान विवेक सिंह, विक्रमशील चतुर्वेदी, बसंतलाल यादव, रमेशदत्त पांडेय, डॉ. एमपी तिवारी, अरविंद किशोर साहू, प्रवीण चतुर्वेदी, श्यामलाल यादव, योगेंद्र पांडेय, बृजेशचंद्र पांडेय आदि उपस्थित रहे।