फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   वाराणसी को हराकर इलाहाबाद सेमीफाइनल में

वाराणसी को हराकर इलाहाबाद सेमीफाइनल में

Tue, 19 Sep 2017 01:59 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी को हराकर इलाहाबाद सेमीफाइनल में
वाराणसी। आल इंडिया लिस्टा क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में सोमवार को इलाहाबाद एसोसिएशन ने वाराणसी एसोसिएशन को छह विकेट से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैन आफ द मैच का खिताब कुलदीप मिश्रा को दिया गया।
विज्ञापन

सिगरा स्टेडियम पर सोमवार को उद्घाटन मुकाबले में इलाहाबाद एसोसिएशन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। वाराणसी एसोसिएशन की ओर से विकास यादव ने 29, आशीष यादव ने 26 और सिद्धार्थ दास ने 20 रन बनाए। वाराणसी की पूरी टीम 22.5 ओवर में 123 रन पर आउट हो गई। इलाहाबाद की ओर से कुलदीप मिश्रा व अटल बिहारी राय ने तीन-तीन विकेट झटके। ध्रुव प्रताप सिंह ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी इलाहाबाद एसोसिएशन की टीम ने 20.2 ओवर में 127 रन बनाकर मैच छह विकेट से अपने नाम कर लिया। इलाहाबाद की ओर से पार्थ मिश्रा ने 36, जाहिद अली ने 29 और संदीप यादव ने 17 रन बनाए। पूर्व रणजी क्रिकेटर कुंवर वेंकटेश सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जावेद अख्तर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और संचालन राजीव झा ने किया। विजेता टीम को अध्यक्ष वंदना झा ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed