फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   लोगों की जरूरत बनने के लिए ब्रांडिंग जरूरी

लोगों की जरूरत बनने के लिए ब्रांडिंग जरूरी

Fri, 08 Sep 2017 02:03 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
लोगों की जरूरत बनने के लिए ब्रांडिंग जरूरी
वाराणसी। आउटलेट से उपभोक्ता को जोड़ने और इस रिश्ते को साल-दर-साल मजबूती प्रदान करने के लिए ब्रांडिंग बहुत जरूरी है। पहले प्रिंट व डिजिटल माध्यमों से उपभोक्ताओं को आउटलेट तक ले आना और फिर बेहतर सुविधा और गुणवत्ता के बल पर उसकी जरूरत बन जाना, ब्रांडिंग का ही पार्ट है। अक्सर ब्रांडिंग उपभोक्ता में उत्पाद की आवश्यकता का सृजन भी करती है। मुंबई से आए इंडस मीडिया के निदेशक मनीष गुप्ता ने गुरुवार को ऐसी कई महत्वपूर्ण जानकारियां शहर के व्यापारियों को दीं। मौका था अमर उजाला की ओर से मलदहिया स्थित होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल में तीन दिवसीय ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट के समापन का।
विज्ञापन

कारोबार में ब्रांडिंग की जरूरत और उसके महत्व को लेकर तीसरे दिन भी उद्यमियों, व्यापारियों से सीधा संवाद हुआ। तीसरा दिन इसलिए भी खास रहा क्योंकि कारोबारियों ने खुद के ब्रांडिंग के तरीके भी साझा किए। मनीष गुप्ता ने बताया कि शहर का हर आउटलेट खुद को ग्राहकों के ब्रांड के रूप में प्रस्तुत करना चाहता है। हर कोई ब्रांड से इसलिए भी जुड़ना चाहता है ताकि उसे विश्वसनीय और बेहतर उत्पाद मिल सकें। उन्होंने बताया कि आज के दौर में ब्रांडिंग का सबसे सशक्त और प्रभावी माध्यम सोशल मीडिया है।
विज्ञापन

इस दौरान मौजूद कारोबारियों को ब्रांडिंग के कई कारगर तरीके भी बताए गए। ट्रेडिशनल मीडिया, डिजिटल और सोशल मीडिया, कंटेंट बेस प्रमोशन के साथ ही किसी इवेंट से जुड़कर ग्राहकों-उपभोक्ताओं से सीधे संवाद के जरिए अपने ब्रांड को प्रमोट करने की जानकारी दी गई। बताया गया कि उपभोक्ता अगर पैसा खर्च करने के लिए तैयार है तो उसे अपने आउटलेट तक खींचना तभी संभव है जब ब्रांड के माध्यम से आप उसमें विश्वास पैदा करेंगे। मैनेजिंग कंसल्टेंट अनिल के. जाजोदिया ने बताया कि ब्रांडिंग फिजूलखर्ची नहीं बल्कि बेहतर परिणाम देने वाला इनवेस्टमेंट है। कार्यक्रम में अजोला अमृत आहार के प्रबंधक शशिकांत विश्वकर्मा, राजेश सिंह, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान एक मेगा ड्रॉ सहित तीन लकी ड्रॉ निकाले गए। शॉपर्स मार्ट के संदीप बरनवाल ने दोपहर में हुए ड्रॉ में 11 हजार की छूट का कूपन जीता। रात में सम्राट मार्केटिंग के राहुल ने ड्रॉ निकाला और इसमें गजल पनाज ने 11 हजार रुपये की छूट का कूपन जीता। वहीं मेगा ड्रॉ में अनिल के. जाजोदिया द्वारा निकाले गए कू पन में बजरंग ग्लास एंड प्लाईवुड को 21 हजार की छूट का कूपन जीतने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed