फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   2,000 people conveyed a message of social unity at the talent felicitation ceremony

Varanasi News: प्रतिभा सम्मान में 2000 लोगों ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

Mon, 21 Sep 2026 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
2,000 people conveyed a message of social unity at the talent felicitation ceremony
ओबीसी बनिया प्रतिभा सम्मान समारोह–स्नेह मिलन 2026 रविवार को आदमपुर क्षेत्र के जायसवाल कटरा में मनाया गया। इसमें करीब दो हजार लोग शामिल हुए। इसका मुख्य उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करना और सामाजिक एकता को मजबूत करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ। इसके बाद सहस्त्रबाहु अर्जुन महाराज के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन किया गया। दोपहर तीन बजे विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभावान लोगों को सम्मानित किया गया। इनमें डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर, खिलाड़ी, गायक और सफल व्यवसायी शामिल थे। इंदिरा प्रमाल, सुशील जायसवाल, आलोक साह, स्वप्निल जायसवाल, प्रमोद जायसवाल और आशीष जायसवाल को सम्मानित किया गया। संचालन डॉ प्रमोद जायसवाल ने किया। आयोजक रमाकांत जायसवाल ने बताया कि समाज को विभिन्न उपनामों में बांटकर कमजोर करने का प्रयास किया गया है। यह मंच बनिया समाज को शिक्षा, साहित्य, खेल, प्रशासन और राजनीतिक क्षेत्रों में एकजुट करने का काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed