{"_id":"64ff6bf3ad019f9d980a1bf6","slug":"2000-passengers-of-shuttle-express-covered-a-distance-of-25-km-on-foot-at-1140-pm-varanasi-news-c-20-vns1013-357096-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटल एक्सप्रेस के 2000 यात्रियों ने रात 11:40 बजे पैदल तय की 2.5 किमी की दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शटल एक्सप्रेस के 2000 यात्रियों ने रात 11:40 बजे पैदल तय की 2.5 किमी की दूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल महकमे की लापरवाही का खामियाजा रविवार की देर रात 2000 यात्रियों ने भुगता है। लखनऊ से कैंट रेलवे स्टेशन तक आने वाली शटल एक्सप्रेस की यात्रा शिवपुर रेलवे स्टेशन पर खत्म कर दी गई, लेकिन सवारी गाड़ी का इंतजाम नहीं किया गया। इस कारण
सामान व परिवार के साथ यात्रियाें को करीब ढाई किलोमीटर पैदल चलकर गिलट बाजार तक आना पड़ा। इसके बाद सवारी मिल सकी। इसका फायदा ऑटो व टेंपो चालकों ने भी उठाया और ज्यादा किराया वसूला। हालांकि, सोमवार को गलती सुधारी गई है। शिवपुर रेलवे स्टेशन से कैंट तक सवारी गाड़ी के इंतजाम किए गए।
विज्ञापन
यार्ड रिमॉडलिंग की वजह से शटल एक्सप्रेस को 15 अक्तूबर तक शिवपुर रेलवे स्टेशन से चलाने का फैसला हुआ। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक करके शिवपुर से सवारी गाड़ी चलाने की रणनीति भी बनी, लेकिन प्रभावी क्रियान्वयन नहीं हुआ। रात 11:40 बजे ट्रेन शिवपुर रेलवे स्टेशन पर आकर रुकी तो करीब दो हजार यात्रियों की भीड़ लग गई। सामने घाट निवासी मनोज कुमार, सुसुवाही के एके सिंह ने बताया कि ट्रेन प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर आई थी। फुट ओवरब्रिज से होते हुए यात्री स्टेशन से बाहर निकले, लेकिन ऑटो, ई-रिक्शा और बस नहीं मिली। ज्यादातर यात्री अंधेरे में स्टेशन से गिलट बाजार और संत अतुलानंद स्कूल चौराहे तक पैदल ही आए। इससे परेशानी का सामना करना पड़ा है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को पैदल चलना पड़ा है। प्लेटफॉर्म संख्या खाली होते हुए भी ट्रेन तीन नंबर पर रोकी गई।
विज्ञापन
यात्रियों के साथ राज्यमंत्री ने की शटल की सवारी
वाराणसी। शटल एक्सप्रेस सोमवार की सुबह 6.15 बजे शिवपुर स्टेशन से लखनऊ के लिए रवाना हुई। यात्रियों के साथ राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने भी सफर किया।
यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर बनाया गया। एक महीने के लिए अस्थायी वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है ताकि रोजाना अप-डाउन करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े। पेयजल की व्यवस्था की गई। शटल के लिए पहले दिन सोमवार को कुल 450 टिकट की बिक्री हुई। उधर, जानकारी के अभाव में शटल से यात्रा करने कैंट पहुंचे कई यात्रियों की ट्रेन पहले दिन ही छूट गई। यात्रियों ने राजधानी तक की यात्रा बस से पूरी की है।
कैंट स्टेशन से हर पांच मिनट पर बस चलने का दावा
शटल से लखनऊ जाने वाले यात्रियों के लिए कैंट स्टेशन से सुबह 4.30 से पांच बसें लगाई गई हैं। जो कि हर पांच मिनट पर शिवपुर तक यात्रियों को पहुंचाएंगी। रात दस बजे से यही बसें शिवपुर स्टेशन पर यात्रियों को मिलेंगी। ऑटो यूनियन के अध्यक्ष ईश्वर सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए ऑटो चालकों को कहा गया है कि वह शटल के समय शिवपुर स्टेशन पर पहुंच जाएं। ब्यूरो
कोट::
यार्ड रिमॉडलिंग के दूसरे चरण में तैयारियां पूरी हैं। कैंट से शिवपुर के बीच रोडवेज की सिटी बसें संचालित हो रही हैं। शटल के समय सुबह साढ़े चार बजे से लेकर साढ़े पांच बजे तक हर पंद्रह मिनट पर बसें उपलब्ध हैं। जबकि रात 10.15 बजे से 10.35 तक शिवपुर से वापस कैंट आने के लिए सिटी बसें उपलब्ध हैं।-गौरव दीक्षित, निदेशक, कैंट रेलवे स्टेशन