{"_id":"671ff23802a410f41b051a04","slug":"2000-doctors-will-elect-two-presidents-in-ima-on-december-8-varanasi-news-c-20-vns1056-773942-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: आईएमए में 8 दिसंबर को 2000 डॉक्टर चुनेंगे दो अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: आईएमए में 8 दिसंबर को 2000 डॉक्टर चुनेंगे दो अध्यक्ष
विज्ञापन
इसके पहले सितंबर 2021 में हुआ था चुनाव, 97 पदों के लिए अधिसूचना जारी
2000 से अधिक डॉक्टर करेंगे मतदान
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की वाराणसी शाखा की नई कार्यकारिणी के चुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी गई। करीब तीन साल बाद आठ दिसंबर को होने वाले चुनाव में इस बार दो हजार से अधिक सदस्यों द्वारा दो अध्यक्ष को चुना जाएगा। साथ ही उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, अलग-अलग कार्यकारिणी के सदस्यों समेत कुल 97 पदों के लिए भी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आईएमए में मतदान करवाया जाएगा।
आईएमए में इसके पहले सितंबर 2021 में चुनाव हुआ था। इसके बाद चुनाव करवाने को लेकर कुछ लोगों ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट के निर्देश के बाद एडीएम सिटी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने अधिसूचना जारी की है। इसमें दो अध्यक्ष में से एक अध्यक्ष का कार्यकाल सत्र 2024-25 के लिए जबकि एक अध्यक्ष निर्वाचित पद पर सत्र 2025-26 के लिए चुनाव कराया जाएगा। इससे पहले आईएमए में केवल अध्यक्ष निर्वाचित पद के लिए मतदान कराया जाता था।
इन पदों के लिए होंगे चुनाव
1 पद-अध्यक्ष निर्वाचित, अध्यक्ष, सचिव, वित्त सचिव, वैज्ञानिक सचिव, जनसंपर्क सचिव, पुस्तकालय सचिव, प्रापर्टी सचिव, आंतरिक परीक्षक।
2 पद-संयुक्त सचिव
3 पद-उपाध्यक्ष
21 पद-एक्जीक्यूटिव काउंसिल मेंबर
41 पद-स्टेट काउंसिल रिप्रेंजेटेटिव
20 पद-सेंट्रल काउंसिल रिप्रेंजेटेटिव
ये है चुनाव कार्यक्रम
नामांकन पत्र का वितरण और जमा करने की तारीख 25 से 28 नवंबर तक रहेगी। एडीएम सिटी कार्यालय में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक फॉर्म जमा होंगे। नामाकंन पत्र की जांच 29 नवंबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। नाम वापसी 30 नवंबर सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक। प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन 30 नवंबर शाम 5 बजे तक। मतदान 8 दिसंबर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक और मतगणना 8 दिसंबर शाम 6 बजे से समाप्ति तक।