फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   2-hour cycling lesson at BHU

Varanasi News: बीएचयू में 2 घंटे तक साइकिल चलाकर दी ग्रीन यात्रा करने की सीख

Mon, 06 Apr 2026 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
2-hour cycling lesson at BHU
साइकिल पर संडे — बीएचयू में साइकिल चलाकर दिया पर्यावरण और सार्वजनिक स्वास्थ्य का संदेश संवाद
बीएचयू में संडे ऑन साइकिल प्रोग्राम के तहत ग्रीन यात्रा करने की सीख दी गई। बीएचयू स्थित वीटी से सुबह आठ बजे शुरू हुई साइकिल यात्रा पूरे परिसर में दो घंटे तक चली। क्लाइमेट एजेंडा की ओर से हुए इस कार्यक्रम में बीएचयू के साथ काशी विद्यापीठ और वसंत कन्या महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं भी शामिल रहे। युवाओं ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के इस दौर में साइकिल एक सबसे सुलभ, शून्य-उत्सर्जन परिवहन विकल्प है। क्लाइमेट एजेंडा की प्रोग्राम डायरेक्टर एकता शेखर ने कहा कि साइकिल का आविष्कार कभी आवाजाही के संकट को हल करने के लिए हुआ था। आज जलवायु संकट का खतरा मंडरा रहा है। अगर हम साइकिल को अपना फैशन स्टेटमेंट बनाने में सफल हो पाए, तो हम शहरी उत्सर्जन को भी नियंत्रित कर सकते हैं। एमएसडब्ल्यू विभाग के छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वॉलंटियर्स में दीपक कोरी, तन्मय कुमार, वैभव, ऋतिका, अनन्या उपाध्याय, वैष्णव, प्रियांशी, रोहित और पवन शामिल रहे।

साइकिल पर संडे — बीएचयू में साइकिल चलाकर दिया पर्यावरण और सार्वजनिक स्वास्थ्य का संदेश संवाद

साइकिल पर संडे — बीएचयू में साइकिल चलाकर दिया पर्यावरण और सार्वजनिक स्वास्थ्य का संदेश संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed