फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अपहरण के बाद लूट कर युवक को गाजीपुर में फेंका

अपहरण के बाद लूट कर युवक को गाजीपुर में फेंका

Wed, 10 Apr 2019 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
अपहरण के बाद लूट कर युवक को गाजीपुर में फेंका
सारनाथ। लेढ़ूपुर निवासी राधेश्याम प्रजापति (30) का मारुती वैन से अपहरण कर उससे लूटपाट के बाद मारपीट कर गाजीपुर के लंका में फेंक दिया गया। गंभीर रूप से घायल राधेश्याम को सारनाथ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रकरण को लेकर मंगलवार को सारनाथ थाने में तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर उसके बड़े भाई महेंद्र ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

राधेश्याम के अनुसार वो सोमवार की सुबह घर से टहलने निकला था। इस दौरान उसका मोबाइल कहीं गिर गया। घर जाकर उसने तिलमापुर स्थित स्कूल में बच्चों को छोड़ा। इसके बाद अपने नंबर पर कॉल किया तो फोन रिसीव वाले ने बताया कि मोबाइल उसके पास है। उसने राधेश्याम को आशापुर-गाजीपुर मार्ग स्थित लेढ़ूपुर आकर मोबाइल ले जाने को कहा। राधेश्याम बताए गए पते पर पहुंचा तो उसे एक युवक बाइक पर बैठा कर लेढ़ूपुर पावर हाउस के समीप ले गया। पावर हाउस के समीप बगैर नंबर की लाल रंग की मारुती वैन खड़ी थी। राधेश्याम ने अपना मोबाइल मांगा तो वैन में बैठे लोगों ने उसे अंदर खींच लिया।
विज्ञापन

राधेश्याम के अनुसार इसके बाद उसकी डंडे से जमकर पिटाई की गई। इस दौरान उसकी एक अंगूठी, मोबाइल, एटीएम कार्ड और चार हजार रुपया छीनकर उसे गाजीपुर के लंका में फेंक दिया गया। होश में आने पर राधेश्याम ने पिकेट पर तैनात सिपाहियों को आपबीती सुनाई और घर वालों से बात कराने को कहा। रात दो बजे के लगभग सूचना मिलने पर राधेश्याम का बड़ा भाई महेंद्र अपने दोस्तों के साथ गाजीपुर पहुंचा और उसे लेकर सारनाथ आया। थानाध्यक्ष सारनाथ ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed