{"_id":"5ca9128bbdec2214031bcee2","slug":"191554584203-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शतरंज खिलाड़ी से छेड़खानी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शतरंज खिलाड़ी से छेड़खानी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
वाराणसी। भेलूपुर थाने में राज्य स्तरीय शतरंज खिलाड़ी की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सिटी के निर्देश पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है।
भेलूपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता खेल के संबंध में पंजाब गई थी, जहां उसकी पहचान कुरुक्षेत्र के रहने वाले शाहिल धवन, अश्वनी व सनी ग्रोवर से हो गई। युवती का आरोप है कि वापस लौटने पर तीनों ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से गलत हरकत करते हुए पीड़िता को धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार पीड़िता ने पहले भी सिगरा थाने में इन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसे बाद में वापस ले लिया।
भेलूपुर थाने पहुंचे पीड़िता के पिता गुहार सुनने से पुलिस ने इंकार कर दिया। महिला खिलाड़ी के पिता का आरोप है कि मुकदमा दर्ज करवाने के लिए पिछले तीन दिनों से थाने पर दौड़ रहा था लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर शनिवार सुबह एसपी सिटी दिनेश सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात कर पूरे घटना की जानकारी दी। इसके बाद जब वे भेलूपुर थाने पहुंचे तो पुलिस ने फिर से उन्हें टरकाने की कोशिश की। इसके बाद पीड़िता के पिता ने सीओ भेलूपुर से बात की और एसपी सिटी के निर्देश का हवाला दिया, इसके बाद मुकदमा दर्ज किया जा सका।