फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अस्पतालों में नहीं सुधरी व्यवस्था तो कार्रवाई तय

अस्पतालों में नहीं सुधरी व्यवस्था तो कार्रवाई तय

Tue, 19 Mar 2019 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
अस्पतालों में नहीं सुधरी व्यवस्था तो कार्रवाई तय
वाराणसी। जिले के अस्पतालों में मेडिकल वेस्ट निस्तारण व्यवस्था को लेकर सोमवार को लखनऊ में समीक्षा हुई। एनजीटी पूर्वी यूपी के चेयरमैन और हाईकोर्ट के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवी प्रसाद सिंह ने अस्पतालों के साथ ही गंगा में गिरने वाले नालों के पानी के साथ ही अस्पतालों के मेडिकल वेस्ट निस्तारण व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति देवी प्रसाद सिंह की अध्यक्षता वाली टीम ने जनवरी में निरीक्षण किया। जिसमें बीएचयू अस्पताल, ट्रामा सेंटर, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के साथ ही असि नदी और वरुणा का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी थी। इस दौरान टीम ने जहां अस्पतालों में मेडिकल वेस्ट निस्तारण की खराब स्थिति पर फटकार लगाई थी वहीं इसकी समीक्षा और निगरानी करने का निर्देश सीएमओ समेत अन्य अधिकारियों को दिया था। कुछ दिन तक तो सब ठीक चला लेकिन फिर स्थिति जस की तस हो गई। एनजीटी के निर्देशों का असर था कि सीएमओ ने पिछले महीने अस्पतालों को नोटिस जारी कर व्यवस्था में सुधार लाने को कहा था। एडीएम, नगर आयुक्त के साथ लखनऊ में हुई समीक्षा बैठक में सीएमओ भी पहुंचे थे। मिली जानकारी के अनुसार समीक्षा बैठक में टीम के चेयरमैन ने 30 बेड से अधिक बेड वाले अस्पतालों में ईटीपी (इफ्यूलेट ट्रीटमेंट प्लांट) लगाने, मानीटरिंग करते रहने का निर्देश दिया। इस दौरान असि नदी और वरुणा की गंदगी पर भी नाराजगी जाहिर की है। बैठक में तीन माह के भीतर फिर समीक्षा करने का निर्देश चेयरमैन ने दिया। इसको लेकर डीएम ने मंगलवार को बैठक बुलाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed