{"_id":"5c69c5cabdec22297827b5f8","slug":"191550435786-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा ही बदलेंगे देश की दशा और दिशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा ही बदलेंगे देश की दशा और दिशा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया में एक मजबूत देश के रूप में अपनी पहचान बनाते हुए अर्थव्यवस्था में भी तेजी आई है। मोदी ने काशी की पौराणिकता को अक्षुण्ण रखते हुए अपने विकास कार्यों से काशी की सूरत बदल दी है। यह विचार केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने रविवार को महमूरगंज स्थित माहेश्वरी भवन में माहेश्वरी क्लब के पदग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए।
कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि माहेश्वरी समाज एवं माहेश्वरी क्लब समाज सेवा के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहता है। क्लब के सदस्यों का प्रतिवर्ष रक्तदान किया जाना क्लब द्वारा जीवन जीते रक्तदान, मरणोपरांत नेत्रदान की मंशा को उजागर करता है। कार्यक्रम में मनोज सिन्हा ने 41वें पदग्रहण समारोह में क्लब के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विशिष्ट अतिथि शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रविंद्र जायसवाल ने कहा कि माहेश्वरी क्लब युवाओं की एक बड़ी और प्रतिष्ठित संस्था है। उन्होंने कहा कि युवाओं से देश को बड़ी उम्मीदें है युवा ही देश की दशा और दिशा बदल सकता है। पदग्रहण समारोह में अध्यक्ष पद पर वरुण जे मुंदड़ा अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष कृष्णकांत राठी, उपाध्यक्ष आनंद झंवर, प्रचार मंत्री गौरव राठी, सांस्कृतिक मंत्री अक्षय मुंदड़ा समेत 31 लोगों ने पदग्रहण किया। कार्यक्रम में क्लब द्वारा भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरत्न राठी को सम्मानित किया गया। संचालन पीयूष कोठारी का रहा।