{"_id":"5c69c5c0bdec2217fc33ed56","slug":"191550435776-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद भाई का चेहरा भी नहीं देख पाए राजेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद भाई का चेहरा भी नहीं देख पाए राजेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिरईगांव/चौबेपुर। तोफापुर गांव के शहीद रमेश यादव के बड़े भाई राजेश यादव रविवार को अपराह्न दो बजे बेलगांव (कर्नाटक) से घर पहुंचे तो भाई का चेहरा भी नहीं देख पाने का गम में आंसू छलक आए। मां-बाप, बहन और शहीद की पत्नी रेनू दहाड़ मारकर रोने लगीं।
राजेश ने कहा कि भाई देश की खातिर शहीद हो गया, इस पर गर्व है, लेकिन वह उनकी अंत्येष्टि में भी शामिल नहीं हो पाए, इसका जीवन भर दुख रहेगा। प्रधानमंत्री से यही अपेक्षा है कि जवानों की शहादत का बदला आतंकवादियों को मौत के घाट उतार कर लें। पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जाए। यदि सरकार मुझे सेना में सेवा का अवसर दे तो मैं भी सीमा पर जाने से पीछे नहीं हटूंगा।
उधर, रविवार को भी शहीद के घर और तोफापुर गांव में माहौल गमगीन रहा। शहीद रमेश के घर श्रद्धांजलि देने सेवापुरी विधायक नीलरतन पटेल भी पहुंचे और शहीद के पिता श्याम नारायण को आश्वस्त किया कि सरकार हरसंभव सहयोग करेगी। वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी आर्थिक सहयोग दिया। बिहार के कैमूर से शहीद रमेश के सैनिक मित्र भी पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। शाम को राज्यमंत्री अनिल राजभर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। कहा कि कोई भी परेशानी होगी तो वह मदद के लिए खड़े रहेंगे।
विज्ञापन
‘जल्दी आऊंगा’ कहकर घर से गए थे रमेश
शहीद रमेश की मां राजमती ने बिलखते हुए कहा कि 12 फरवरी को घर से निकलते वक्त रमेश ने उनसे आशीर्वाद लिया था और वादा किया था कि वह जल्दी जाएगा। बेटे आयुष के पैर का इलाज कराऊंगा, लेकिन हमें क्या पता था कि एक माह तक साथ बैठकर हंसाने वाला रमेश अब वापस नहीं जाएगा।
शहीद की पत्नी को दिया चेक
भारतीय जीवन बीमा निगम की मुख्य शाखा प्रबंधक भावना कंकन ने शहीद रमेश के घर पहुंचकर उनकी पत्नी रेनू को 5.30 लाख रुपये का चेक सौंपा और ढांढस बंधाया। उधर, रविवार को शहीद के घर बिजली पहुंचाने के लिए ट्रांसफार्मर लगाया गया। बताया गया कि सोमवार से बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
शहीदों के लिए देंगे ढाई लाख
आराजी लाइन ब्लाक सभागार में पुलवामा में शहीद हुए जवानों की श्रद्धांजलि दी गई। ब्लाक प्रमुख नगीना पटेल ने कहा कि ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ब्लॉक कर्मियों के सहयोग से ढाई लाख रुपये एकत्र किए जाएंगे। इसमें से एक लाख रुपये शहीद रमेश के परिजनों और डेढ़ लाख रुपये सैनिक कल्याण कोष में जमा किए जाएंगे। श्रद्धांजलि सभा में विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह, डॉ. महेंद्र सिंह पटेल, जय श्री यादव, आलोक पांडेय, भाजपा अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
शहीदों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देगा डालिम्स सनबीम
पुलवामा में शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा में डालिम्स सनबीम ग्रुप ऑफ स्कूल के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप मधोक ने कहा कि दुख की इस घड़ी में विद्यालय प्रबंधन शहीदों के परिवारों के साथ है और संस्था शहीद परिवारों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करेगी। इस दौरान निदेशक पूजा मधोक, निदेशक माहिर मधोक आदि मौजूद रहे।