{"_id":"5c311195bdec2256b54264ae","slug":"191546719637-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्प्रे से फायर प्रूफ बनाए जाएंगे टेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्प्रे से फायर प्रूफ बनाए जाएंगे टेंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान दुर्घटना न हो, इसके लिए प्रशासन काफी एहतियात बरत रहा है। ऐढ़े गांव स्थित टेंटों को फायर प्रूफ बनाया जा रहा है। मच्छर निरोधी दवाओं के छिड़काव और एंटी रैट के अलावा एंटी स्नैक स्प्रे भी कराने की तैयारी है।
टेंट सिटी में विला, डीलक्स सहित कुल 600 से अधिक लोगों के रुकने की व्यवस्था यहां की गई है। सर्दी के कारण लगातार रूम हीटर जलने से टेंट में आग लगने की आशंका बढ़ जाती है, इसे देखते हुए वीडीए विशेष सतर्कता बरत रहा है। टेंट में जल्द आग न लगे, इसके लिए सम्मेलन से एक दिन पहले विशेष स्प्रे किया जाएगा। मच्छरों से बचाव के लिए प्रतिदिन शाम को स्प्रे होगा। एंटी स्नैक और एंटी रैट स्प्रे भी किया जाएगा। वीडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि इससे अतिथियों को आग के अलाव जहरीले जंतुओं से भी बचाया जाएगा। टेंट सिटी के बाहर फायर ब्रिगेड वाहन के साथ सभी टेंटों में एक-एक फायर सिलिंडर रखा जाएगा।