{"_id":"5c1802b0bdec22571f2ecb33","slug":"191545077424-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ की वार्षिक परीक्षा इस बार एक मार्च से, समय-सारिणी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ की वार्षिक परीक्षा इस बार एक मार्च से, समय-सारिणी जारी
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और उससे संबद्ध कॉलेजों में सत्र 2018-19 की वार्षिक परीक्षा इस बार एक मार्च से कराई जाएगी। 20 अप्रैल तक चलने वाली परीक्षा के लिए सोमवार को समय-सारिणी जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षार्थियों को प्रस्तावित समय-सारिणी पर तीन जनवरी तक कारण सहित आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया है।
विश्वविद्यालय और कॉलेजों में सत्र नियमितीकरण को लेकर शासन के निर्देशों का असर दिखने लगा है, जहां पहले परीक्षाएं मार्च के दूसरे सप्ताह से शुरू होती थीं, इस बार एक मार्च से ही परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। दो पाली में होने वाली बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएफए, बीम्यूज, बीएससी कृषि की परीक्षाएं पहली पाली में सुबह 8.30 से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक कराई जाएगी।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. साहब लाल मौर्य ने बताया कि परीक्षा की समय-सारिणी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करा दी गई है, जिससे कि परीक्षार्थियों को इस बारे में जानकारी मिल सके। महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ ही विश्वविद्यालय-कॉलेजों छात्र तीन जनवरी तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।