{"_id":"5c180281bdec22571875b067","slug":"191545077377-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के वाहनों से कर रहे थे शराब की तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के वाहनों से कर रहे थे शराब की तस्करी
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। चोरी के चार पहिया वाहनों से शराब तस्करी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को लंका पुलिस ने रविवार की रात डाफी से गिरफ्तार किया। इस दौरान दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। आरोपियों के पास से बोलेरो, सूमो और तीन कार बरामद हुई। पांचों चार पहिया वाहनों से पुलिस ने तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही 4006 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। आरोपियों की शिनाख्त अलीगढ़ जिले के गोपालगढ़ी के मनीष नायक, राजस्थान के सारांग मवाल माधोपुर के कानजी और बिहार के औरंगाबाद के धीरज कुमार सिंह व प्राजेश के तौर पर हुई है।
एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि इंस्पेक्टर लंका भारत भूषण तिवारी को सूचना मिली थी कि इलाहाबाद की ओर से शराब की खेप लेकर तस्कर बिहार की ओर जा रहे हैं। इस सूचना पर इंस्पेक्टर लंका ने डाफी में एसआई सदानंद राय, घनश्याम शुक्ल, अमरेंद्र पांडेय व एजाज अहमद के साथ घेरेबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कराई। पांचों वाहन रुके और पुलिस पहुंची तो दो के चालक कूद कर भाग निकले। वाहनों के कागजात चेक किए गए तो पता लगा कि नंबर प्लेट फर्जी हैं और पांचों को चुराया गया है। गिरफ्त में आए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें हंडिया के समीप वाहन और चाबी दी गई थी। बक्सर तक वाहन को पहुंचाना था और इसके बदले प्रत्येक को 20 हजार रुपये मिलते। शराब देने और लेने वाले के बारे में गिरफ्तार आरोपी कोई जानकारी नहीं दे सके। चारों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।