फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   50 हजार का इनामी बदमाश शाका गिरफ्तार

50 हजार का इनामी बदमाश शाका गिरफ्तार

Sat, 15 Sep 2018 01:56 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
50 हजार का इनामी बदमाश शाका गिरफ्तार
वाराणसी। देवरिया जिले के भाटपाररानी के चनुकी मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान सिपाही को गोली मार कर भागा 50 हजार का इनामी बदमाश शाका पांडेय उर्फ बीरू शुक्रवार को कैंट थाना अंतर्गत पंचवटी लॉन के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया। एसटीएफ की वाराणसी इकाई और देवरिया क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने शाका के पास से .32 बोर की पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए। पुलिस के अनुसार शाका अपने दुश्मन पंकज की हत्या के लिए एक शूटर को साथ लेने नई दिल्ली से वाराणसी आया था।
विज्ञापन

17 अगस्त की रात बिहार सीमा से सटे चनुकी मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रही भाटपाररानी पुलिस पर बाइक सवार बदमाशों ने फायर कर दिया था। गोली लगने से एक सिपाही जख्मी हो गया था। एक गोली शाका को भी लगी थी। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शाका पुलिस को चकमा देकर शौचालय की खिड़की से भाग गया था। एसटीएफ की के डिप्टी एसपी विनोद सिंह बताया कि सर्विलांस की मदद से पता लगा कि शाका बनारस आने वाला है। इनपुट की तस्दीक कर इंस्पेक्टर शैलेष सिंह और देवरिया क्राइम बांच की टीम ने उसे पंचवटी लॉन के समीप से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शाका ने बताया कि पिता की वर्ष 2000 में हत्या के बाद वो देवरिया के भईया फुलवरिया निवासी पंकज सिंह की संगत में आकर जरायम जगत में कदम रखा। 2018 में जेल से छूटने के बाद फिर वह अपराध करने लगा। 17 अगस्त को कुशीनगर के तरया सुजान थाना के रामपुर बगहा निवासी नितेेश सिंह साथ उसके कहने पर गोपालगंज निवासी एक व्यक्ति की हत्या करने जा रहा था। इसी दौरान मुठभेड़ में वो पकड़ा गया और नितेश भाग निकला। शाका ने बताया कि इसके बाद वो बीआरडी अस्पताल से पुलिस अभिरक्षा से भाग कर नई दिल्ली और हरिद्वार में छिप कर रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed