फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मटकी फोड़ने में दिखा युवाओं का जोश

मटकी फोड़ने में दिखा युवाओं का जोश

Tue, 04 Sep 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
मटकी फोड़ने में दिखा युवाओं का जोश
ज्ञानपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सोमवार को जिले के कई स्थानों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जोश से लबरेज युवाओं ने मटकी फोड़कर पुरस्कार प्राप्त किया। ज्ञानपुर के सरपतहां में आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ मूलापुर के पूर्व प्रधान शिवश्याम यादव और सपा नेता रमेश चंद्र यादव दद्दा ने फीता काटकर किया। आसपास के दर्जन भर से अधिक गांव के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संचालन तेजपति यादव ने किया। मौके पर सुनील यादव, राजू, रमाशंकर, अनिल पाल, सुजीत आदि रहे। सुरियावां संवाददाता के अनुसार, नगर के जोधराज सिंह तालाब पर सोमवार को मटकी फोड़ का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। कहा कि ऐसे आयोजन से आपसी भाईचारा बढ़ता है। दर्जन भर से अधिक टीमों ने मटकी फोड़ने का प्रयास किया लेकिन सेवाश्रम इंटर कॉलेज के युवाओं ने सफलता हासिल किया। उन्हें पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता शिव प्रसाद उपाध्याय और संचालन प्रवक्ता डॉ. अजय पांडेय ने किया। मौके पर विनय चौरसिया, नंदलाल गुप्ता, गोरेलाल कन्नौजिया, जटा शंकर मौर्य, रामगरीब गुप्ता, रमेश ऊमर, शफीक, राजेश, मदन, विजय शंकर राय, रोहित चौरसिया आदि रहे। मोढ़ संवाददाता के अनुसार, इलाके के कस्तूरीपुर में मटकी फोड़ का आयोजन किया गया। इसमें करीब छह टीमों ने हिस्सा लिया। कस्तूरीपुर की टीम ने मटकी फोड़कर विजई हुई। टीम में भाईलाल यादव, करिया यादव, सुक्खू यादव, मुकेश, संतोष, महेंद्र आदि रहे। चकचंदा में बनपुरवा की टीम ने मटकी फोड़ी। टीम में गोपी यादव, बृजेश, हौसिला, महेश, राहुल, मुलायम, सिकंदर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed