{"_id":"5b1063bd4f1c1b9b6e8b58d7","slug":"191527800765-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"7500 रुपये जुर्माना वसूला सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वालों से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7500 रुपये जुर्माना वसूला सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वालों से
Updated Fri, 01 Jun 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ गुरुवार से जिले की पुलिस ने अभियान की शुरुआत की। पहले दिन जिले भर में 68 लोगों से 7500 रुपये जुर्माना वसूला गया जबकि 110 लोगों का नाम-पता और मोबाइल नंबर लेकर पुलिस ने हिदायतें देकर छोड़ दिया।
एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने थाने, चौकियोें और पुलिस की सभी शाखाओं के कार्यालयों को तंबाकू और धूम्रपान रहित क्षेत्र बुधवार को घोषित किया था। इसके साथ ही कहा था कि जिले के सार्वजनिक स्थानों पर पान-गुटका खाकर थूकने वालों और सिगरेट पीने वालों पर सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत जुर्माना वसूला जाएगा। इसके मद्देनजर गुरुवार को जिले की पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों को चेतावनी दी और जुर्माना वसूला।