फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कागजात के छानबीन में जुटा आयकर विभाग0

कागजात के छानबीन में जुटा आयकर विभाग

Thu, 31 May 2018 02:03 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
कागजात के छानबीन में जुटा आयकर विभाग0
वाराणसी। शहर के दो बड़े साड़ी कारोबारियों के वहां मंगलवार देर रात तक चली सर्वे की कार्रवाई के बाद अब आयकर विभाग के अधिकारी यहां से मिले कागजातों, कंप्यूटर के हार्ड डिस्क आदि की जांच कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो ठठेरी बाजार निवासी जिन कारोबारियों के यहां सर्वे चला था, वहां से जांच के बाद बड़े पैमाने पर कर चोरी का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

प्रधान आयकर आयुक्त सुनील माथुर के निर्देश पर अपर आयकर आयुक्त उमेश पाठक के नेतृत्व में मंगलवार को दोपहर बाद शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक चलती रही। विभागीय सूत्रों के मुताबिक सर्वे करने गई टीम को जांच के दौरान कागजातों में गड़बड़ी, खरीदारी-बिक्री का रिकार्ड सही नहीं होने सहित कई तरह की गड़बड़ियां मिली थी। सर्वे के बाद टीम ने यहां से जरूरी कागजात के साथ ही कंप्यूटर हार्ड डिस्क को भी जब्त कर लिया था। इस बीच बुधवार को विभागीय जांच की कार्रवाई चलती रही। जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed