{"_id":"5ac9286d4f1c1bce618b60b5","slug":"191523132525-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन बेचवाने के नाम पर लिए रुपये अब मांगने पर धमकी 0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन बेचवाने के नाम पर लिए रुपये अब मांगने पर धमकी 0
Updated Sun, 08 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रदेश के राज्यमंत्री अनिल राजभर ने शनिवार को रवींद्रपुरी स्थित पीएम के संसदीय कार्यालय में जनसुनवाई की। डाफी नुआव के अमरनाथ राजभर ने कहा कि जमीन बेचवाने के नाम पर दलाल ने दो लाख रुपये ले लिए। मांगने पर जान से मारने की धमकी देता है। मदनपुरा की शाबाना ने खोजवा के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। पांडेयपुर की प्रमिला देवी ने दबंगों द्वारा दीवार गिराकर कब्जा करने की शिकायत की।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से 32 फायर की सलामी के 13 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पत्र दिया। लठिया के प्रमोद राजभर ने गांव में विद्युतीकरण करने के लिये खंभा लगवाने की मांग की। ककरमत्ता के जनार्दन राम ने पेयजल सप्लाई की मांग की। सोनभद्र की विंध्यवासिनी देवी ने बताया की उनके पति परिवहन निगम में नौकरी करते थे। दो साल पहले बीमारी के कारण मौत हो गई। अब तक कोई पैसा और कोई नौकरी नहीं मिली। कोदोपुर की वंदना शुक्ला ने बताया कि चार माह से बिजली विभाग द्वारा इस्टीमेट बनने के बाद भी विभाग ने तार, खंभे को हटवाया नहीं है। नेवादा के राजकुमार ने अपने बेेटे के केवी प्रवेश के लिये पत्र दिया। कोतवाली की रहने वाली पूनम सोनकर ने कैैंसर के इलाज के लिए गुहार लगाई। धीना चंदौली के विनोद बिंद जमीन पर कब्जे करने की शिकायत की। भेलूपुर के रहने वाले रामभूषण ने पुन: होमगार्ड में नियुक्ति की मांग की ।