फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आदर्श गांव बनाने के लिए डोमरी में शुरू हुई कवायद0

आदर्श गांव बनाने के लिए डोमरी में शुरू हुई कवायद0

Sun, 01 Apr 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
आदर्श गांव बनाने के लिए डोमरी में शुरू हुई कवायद0
वाराणसी। डोमरी को आदर्श गांव बनाने के लिए अब प्रशासनिक स्तर पर कवायद शुरू हो गई है। शनिवार को जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने काशी विद्यापीठ विकास खंड के ग्राम सभा डोमरी में चौपाल लगाई गई। ग्राम सभा में कराये गये विकास कार्यों के सत्यापन सहित समस्याओं को सुना। उन्होंने मुख्य मार्ग से डोमरी जाने वाले मार्ग का पैंचवर्क कराकर तुरंत मरम्मत कराये जाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अभियंता को निर्देशित किया। ग्राम सभा में कैम्प लगाकर मनरेगा के तहत जरूरतमंदों का जॉब कार्ड बनाये जाने पर जोर दिया। उन्होंने डीसी मनरेगा को निर्देशित किया कि जिन लोगो के जॉब कार्ड बने हुए है, उनको रोजगार मुहैया कराया जाय। माना जा रहा है कि डोमरी ही वाराणसी के सांसद का चौथा आदर्श ग्राम होगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने एक जनवरी को लगाए गए चौपाल के दौरान साक्षर लोगों से अपील की थी कि निरक्षर लोगों को पढ़ाई से जोड़ा जाए। ग्राम सभा की सीता देवी ने सात लोगों को साक्षर बनाया। ग्राम सभा के 9 चिन्हित कुपोषित बच्चों में से रेड श्रेणी के बच्चों को एनआरसी सेन्टर भेजकर इलाज कराए जाने का निर्देश दिया। ग्राम सभा में पेयजल की समस्या प्रकाश में आने पर उन्होने जिला पंचायत राज अधिकारी को शीघ्र समस्या हल का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होने 5 लोगों को मुर्गी पालन हेतु 50-50 चूजे दिए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को इन चूजों का नियमित जांच किए जाने का भी निर्देश दिया। ग्राम सभा में नवनिर्मित सात प्रधानमंत्री आवास एवं आंगनबाड़ी केंद्र का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। सहायक निदेशक हैंडलूम ने जिलाधिकारी को बताया कि ग्राम सभा के चार लोगों का ऋण स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed