फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   माफिया पर कार्रवाई में कोताही क्यों बरत रहे थानेदार

माफिया पर कार्रवाई में कोताही क्यों बरत रहे थानेदार

Thu, 29 Mar 2018 02:16 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
माफिया पर कार्रवाई में कोताही क्यों बरत रहे थानेदार
वाराणसी। चिह्नित माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने में थानेदार, सीओ और एडिशनल एसपी क्यों कोताही बरत रहे हैं। पुलिस लाइन के वार्षिक निरीक्षण के बाद बुधवार को समीक्षा बैठक में यह सवाल एडीजी जोन पीवी रामाशास्त्री ने जिले के पुलिस अधिकारियों किया। उन्होंने कहा कि साक्ष्य के साथ भ्रष्टाचार के मामले सामने आए तो चितईपुर चौकी प्रभारी रामकृपाल सिंह को निलंबित कर जैसे मुकदमा दर्ज कराया गया है वैसा ही हश्र अन्य का भी होगा। बैठक में भेलूपुर, रामनगर, जंसा, कपसेठी और फूलपुर के इंस्पेक्टर एडीजी जोन के सवालों का सही जवाब नहीं दे पाए तो फटकार लगाते हुए कार्यशैली में सुधार लाने को कहा।
विज्ञापन

जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा के बाद एडीजी जोन ने बताया कि एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण और एसपी क्राइम को कहा गया है कि चिह्नित माफिया के खिलाफ कार्ययोजना बना कर काम करें। समय निर्धारित कर बताएं कि कितने दिन में किस अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज रहे हैं। हत्या और लूट के लंबित मामलों के खुलासे में एसपी क्राइम तेजी लाएं। एंटी रोमियो दल की सक्रियता न होने की वजह से छेड़खानी की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। चेन स्नेचिंग के लिए सीधे थानेदार जिम्मेदार होंगे और बख्शे नहीं जाएंगे। बैठक में एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज, सभी एएसपी, सीओ और थानेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed