फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मां सिद्धिदात्री की पूजा के बाद किया पारण

मां सिद्धिदात्री की पूजा के बाद किया पारण

Mon, 26 Mar 2018 01:15 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
मां सिद्धिदात्री की पूजा के बाद किया पारण
ज्ञानपुर। देवी आराधना के पवित्र पर्व वासंतिक नवरात्र के अंतिम दिन रविवार को देवी आदि शक्ति के सिद्धिदात्री स्वरूप की उपासना की गई। इसी के साथ भगवती आराधना के नौ दिनी अनुष्ठान का समापन हो गया। नवरात्र का व्रत रखने वालों ने कन्या पूजन के साथ व्रत का पारण किया। कुछ श्रद्धालु सोमवार को पारण करेंगे।
विज्ञापन

चैत नवरात्र के अंतिम दिन रविवार को देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। नवरात्र के पहले दिन से घरों में कलश स्थापित कर चल रहे सप्तशती का पाठ भी संपन्न हो गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार एवं देवी गीत के बीच देवी मंदिर एवं आसपास के इलाके भक्ति भाव में लीन रहे। छोटे से लेकर बड़े मंदिरो में सुबह से लेकर दोपहर तक लोग हवन-पूजन किया और मां भगवती से सुख समृद्धि की कामना की। ज्ञानपुर से सटे घोपइला देवी मंदिर, गोपीगंज के दुर्गा मंदिर, जोरईं स्थित दुर्गा मंदिर, सीता समाहित स्थल सीतामढ़ी समेत जिले के अन्य देवी मंदिरो में सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन-पूजन करने के लिए पहुंचे। डुहिया के पं. दीनानाथ शुक्ल ने कहा कि इस बार भी पिछले कई सालों की तरह नवरात्रि को अष्टमी और नवमी तिथि एक ही दिन पड़ी। दरअसल तिथि के घटने और बढ़ने के कारण ऐसा होता है। मुहुर्त के अनुसार 25 मार्च को सुबह आठ बजकर 15 मिनट के बाद से ही नवमी शुरू हो जाएगी। व्रत रखने वाले श्रद्धालु आठ बजे के बाद कन्या पूजन कर व्रत का पारण कर लिए। उन्होंने कहा कि नौ दिनों तक नवरात्र व्रत रहने वाले श्रद्धालु सोमवार को अपने व्रत का पारण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed