{"_id":"5aa6d71b4f1c1ba6768b52a5","slug":"191520883483-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षाएं खत्म, अब मूल्यांकन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षाएं खत्म, अब मूल्यांकन की तैयारी
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई हैं। 17 मार्च से विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज, ज्ञानपुर में कापियों का मूल्यांकन किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग मूल्यांकन की तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षकों के नियुक्ति का कार्य शुरू हो गया है।
जिले में इस बार सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कराई गई। परीक्षा केंद्रों में लगे कैमरों को जिला मुख्यालय के एनआईसी कक्ष से जोड़ा गया था। खुद जिलाधिकारी आनलाइन परीक्षा की निगरानी कर रहे थे। जिससे परीक्षा में बहुत नकल नहीं हो सकी। नकल पर नकेल लगने से पूरी परीक्षा के दौरान मात्र 20 नकलची पकड़े गए। इनमें 10वीं के सात और 12वीं को 13 नकलची शामिल हैं। 20 में से 10 छात्राएं नकल करते पकड़ी गई। पिछली बार नकलचियों का आंकड़ा 100 पार कर गया था। इस बार की यूपी बोर्ड परीक्षा में कुल 61 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। कड़ाई के चलते इनमें से 11 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सकुशल परीक्षा संपन्न होने के बाद अब शिक्षा विभाग उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी में जुट गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम सरोज वर्मा ने बताया कि मूल्यांकन की तैयारी शुरू कर दी गई है।