{"_id":"5a906eb04f1c1bdd0b8b598d","slug":"191519414960-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई की दुकानों पर छापा, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाई की दुकानों पर छापा, हड़कंप
Updated Sat, 24 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। होली पर मिलावट की शिकायतें के मद्देनजर शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भदोही बाजार में छापेमारी की। टीम ने नगर की आधा दर्जन मिठाई की दुकानों में छापेमारी कर नमूने लिए। इस कार्रवाई से दुकानदारों और व्यापारियों में खलबली मच गई। कई दुकानदार शटर गिराकर मौके से भाग निकले।
दोपहर एक बजे एसडीएम सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में विभागीय टीम भदोही शहर पहुंची। पहले अहमदगंज रेलवे फाटक के पास स्थित दो मिठाई और एक किराने की दुकान में छानबीन की। यहां से अधिकारी लिप्पन तिराहे पर पहुंचे जहां एक दुकान में जांच की। इसके बाद अजिमुल्लाह चौराहे के दो दुकानों में पड़ताल करने के साथ ही सामग्री के बारे में दुकानदारों से पूछताछ की। अभियान में शामिल खाद्य सुरक्षा विभाग की अभिहित अधिकारी मंजुला सिंह ने बताया कि छह दुकानों में छापेमारी कर नौ नमूने लिए गए हैं। बताया कि इन नमूनों को जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा जायेगा। किसी तरह की गडबड़ी साबित हुई तो दुकानदारों के खिलाफ पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। जांच में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी निर्भय नारायण, जयप्रकाश गुप्ता, विनोद वर्मा, रामसूरत आदि रहे।