फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   भदोही ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी छिनी

भदोही ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी छिनी

Tue, 16 Jan 2018 01:33 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
भदोही ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी छिनी
भदोही। समाजवादी पार्टी से भदोही के ब्लॉक प्रमुख बाल विद्या विकास यादव की कुर्सी सोमवार को छिन गई। भाजपा की क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रियंका सिंह की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के मद्देनजर चौरी रोड स्थित ब्लॉक कार्यालय में गहमागहमी और कड़ी सुरक्षा के बीच बैठक कराई गई। इसमें 147 सदस्यों में से कुल 98 सदस्य शामिल हुए। स्वयं ब्लॉक प्रमुख और उनके समर्थक सदस्य नहीं पहुंचे। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद सभी सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख के विरोध में गुप्त मतदान किया। अपराह्न चार बजे अपर जिलाधिकारी राम सिंह वर्मा ने इसकी आधिकारिक घोषणा की।
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव की बैठक के लिए ब्लॉक कार्यालय परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। चौरी रोड स्थित कार्यालय के मुख्य द्वार से 200-200 मीटर की दूरी पर बैरियर लगाकर आवागमन प्रतिबंधित करने के साथ गलियों में बैरीकेडिंग कर फोर्स तैनात की गई थी। तय था कि बैठक की कार्रवाई 11 बजे शुरू होगी लेकिन बीडीसी सदस्य दोपहर 12 बजे इंदिरा मिल चौराहे की ओर से पैदल ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। मुख्य द्वार पर महिला और पुरुष सदस्यों की अलग-अलग लाइन बनाकर सभी का सत्यापन किया गया, तब उन्हें अंदर जाने दिया गया। दोपहर 12.45 बजे तक 98 सदस्य पहुंचे थे। इसके बाद एक बजे से बैठक शुरू हुई, जो तीन घंटे तक चली। अपराह्न तीन बजे से इक्का-दुक्का सदस्य बाहर आने लगे थे लेकिन परिणाम को लेकर कौतूहल बना रहा।
विज्ञापन

चार बजे एडीएम ने आधिकारिक घोषणा कर बताया कि कुल 147 सदस्यों में से उपस्थित सभी 98 सदस्यों ने गुप्त मतदान में हिस्सा लिया। इसमें सभी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। परिणाम आते ही प्रियंका सिंह और उनके पति प्रशांत सिंह के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थक नारेबाजी करने लगे। बैठक से बाहर आते ही माला पहना कर प्रियंका का स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि 20 दिसंबर को प्रियंका ने 89 सदस्यों के समर्थन का दावा करते हुए अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा था। इसके बाद डीएम ने अविश्वास प्रस्ताव की बैठक के लिए 15 जनवरी की तिथि निर्धारित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed