{"_id":"5a3979f44f1c1bd1408bdeb6","slug":"191513716212-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइए, पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल चलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइए, पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल चलाएं
Updated Wed, 20 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। ‘ईंधन संरक्षण की जिम्मेदारी, जन गण की भागीदारी...’। ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी हम सब की है। यह संदेश देने के लिए गेल इंडिया लिमिटेड और अमर उजाला टच प्वाइंट की ओर से 24 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में साइकिल रैली ‘साइक्लोथॉन’ का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड से सुबह नौ बजे इसकी शुरूआत होगी और शहर के प्रमुख हिस्सों में लोगों को जागरूक करने के बाद वहीं समाप्त होगी।
आयोजन की तैयारी के लिए गेल इंडिया की एक चार सदस्यीय टीम मंगलवार को यहां पहुंच गई। अमर उजाला कार्यालय में टीम के सदस्यों ने मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के प्रशिक्षकों के साथ बैठक की। इस दौरान गेल इंडिया नई दिल्ली के महाप्रबंधक डॉ. डी ब्रुगेहीन ने कहा कि सप्ताह में एक दिन वाहन का इस्तेमाल न कर ईंधन संरक्षण की जिम्मेदारी में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। पीएम मोदी द्वारा मन की बात में इसका आह्वान किए जाने के बाद गेल इंडिया लिमिटेड 75 शहरों में ‘साइक्लोथॉन’ कर चुकी है। कहा, काशी में बढ़ते प्रदूषण के कारण इस आयोजन का महत्व और बढ़ जाता है। काशी की जनता से 24 दिसंबर के कार्यक्रम में हिस्सा लेकर काशी को प्रदूषण मुक्त बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।
जानकारी दी कि हर साल भारत सात लाख करोड़ रुपये के कच्चे तेल का आयात करता है। अगर हम सिर्फ एक दिन अपने वाहन का इस्तेमाल न करें और साइकिल का प्रयोग करें तो दूसरे देशों को जाने वाले 35 हजार करोड़ रुपये की बचत कर सकते हैं। साइकिल रैली के जरिए हम इस संदेश को आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं। इस दौरान गेल के वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) रमेश कथूरिया, उप महाप्रबंधक लेशियो कजिनमेय और गेल कोच्चि के प्रबंधक (फायर एंड सेफ्टी) रफीक के अलावा मानव एकेडमी के किसलय मानव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
यहां कराएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
‘साइक्लोथॉन’ का हिस्सा बनने के लिए आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ध्यान रहे पहले एक हजार प्रतिभागियों को गेल की ओर से सेफ्टी किट दी जाएगी। रजिस्ट्रेशन के लिए 222.ष्4ष्द्यशह्लद्धशठ्ठद्मड्डह्यद्धद्ब.ष्शद्व पर लॉग इन किया जा सकता है। पंजीकरण के लिए ष्4ष्द्यशह्लद्धशठ्ठद्मड्डह्यद्धद्ब नाम से फेसबुक पेज भी बनाया गया है। इसमें कक्षा नौ से ऊपर के तक के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नंबर 9839933379 पर संपर्क करें।