{"_id":"5a0b51e24f1c1b79548bd47c","slug":"191510691298-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से गांठी दोस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से गांठी दोस्ती
Updated Wed, 15 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बाल दिवस के अवसर पर अस्मिता चाइल्ड लाइन की ओर से दोस्ती सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। दोस्ती सप्ताह कार्यक्रम के तहत पहले दिन मंगलवार को चाइल्ड लाइन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को फ्रेंडशिप बैंड बांध बच्चों के अधिकार के लिए सहयोग मांगा। कार्यक्रम की शुरुआत कैंट थाना स्थित बाल मित्र थाने से हुई। यहां चाइल्ड लाइन के तकनीकी विशेषज्ञ प्रितेश तिवारी ने बाल कल्याण अधिकारी संतोष पांडेय को फ्रेंडशिप बैंड बांधा।
यहां से रोड शो की शुरुआत की गई। नगर समन्वयक शिशिर श्रीवास्तव, बाल कल्याण अधिकारी संतोष पांडेय व प्रितेश तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रोड शो की शुरुआत की। बाल मित्र थाने से होकर चाइल्ड लाइन के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र, एसएसपी आरके भारद्वाज, एसपी प्रोटोकाल विकास कुमार वैद्य, एसपी ट्रैफिक सुरेश रावत को फ्रेंडशिप बैंड बांधा। यहां से कोतवाली, महिला थाना, चेतगंज थाना, लक्सा थाना, भेलूपुर थाना, लंका थाना जाकर पुलिस अधिकारियों को फ्रेंडशिप बांधा। उनसे अपील की गई कि वो बाल अधिकारों के लिए सहयोग करें। रोड शो के माध्यम से जनता से अपील की गई कि अगर वो किसी बच्चे को मुसीबत में देखें तो 1098 पर कॉल कर उनकी मदद करें। कार्यक्रम में संस्था के निदेशक फादर दिलराज, समन्वयक फादर अभिषेक, आजाद गौतम, राम प्रताप, पुष्पा, निर्मला, संतोष दूबे, पुष्पा पटेल, परमेश आदि मौजूद रहे।