{"_id":"59ee51ef4f1c1b78548b8ad7","slug":"191508790767-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की विदाई नहीं हुई तो फांसी लगा कर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की विदाई नहीं हुई तो फांसी लगा कर जान दी
Updated Tue, 24 Oct 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पत्नी की विदाई नहीं हुई तो फांसी लगा कर जान दी
सेवापुरी। कपसेठी थाना क्षेत्र के शकलपुर बाजार निवासी अजय कुमार सेठ (19) की पत्नी रोशनी की मायके वालोें ने विदाई नहीं की तो उसने रविवार की रात फंदे पर झूलकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शकलपुर बाजार निवासी अजय की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व कपसेठी के सिरिहरा बाजार निवासी गुलाब सेठ की पुत्री रोशनी के साथ हुई थी। दोनों को एक माह की बेटी भी है। अजय अपनी पत्नी को विदा कराने के लिए ससुराल वालों से लगातार कह रहा था लेकिन वह मना कर रहे थे। इससे नाराज होकर रविवार की रात छत पर बने कमरे में गया और दुपट्टे के फंदे के सहारे पंखे की कुंडी से झूलकर जान दे दी। लगभग एक घंटे बाद छोटा भाई विजय छत पर पहुंचा तो अजय को फंदे पर लटके देख उसने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी भाग कर मौके पर आए और पुलिस को जानकारी दी गई। परिवारीजनों के अनुसार अजय अपनी पत्नी को लेकर 26 अक्तूबर को मुंबई जाने की तैयारी में था।