{"_id":"593ef7e71126f42e018b4659","slug":"191497298919-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही निलंबित..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही निलंबित..
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय। रेलवे स्टेशन स्थित पोर्टिको के पास सोमवार की दोपहर अज्ञात महिला के शव को जीआरपी के सिपाही द्वारा घुमंतू बच्चों से उठवाए जाने व एक की पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी रेलवे ने सिपाही को निलंबित कर दिया। इसके बाद सीओ जीआरपी वाराणसी क्षेत्र को मामले की जांच कर रिपोर्ट भेजने को कहा है।
मुगलसराय स्टेशन और सर्कुलेटिंग एरिया में घुमंतू बच्चों से किसी शव को उठवाने के लिए जीआरपी के सिपाही इन्हीं बच्चों से कार्य करवाते हैं। सोमवार की दोपहर रेलवे स्टेशन स्थित पोर्टिको के पास एक वृद्ध महिला का शव पड़े होने की सूचना जीआरपी को मिली। जिस पर सिपाही लायक हुसैन वहां पहुंचा और घुमंतू बच्चों से शव को उठवाने लगा। इसी बीच उसने एक किशोर को डंडे से पीट दिया। इसके बाद सभी बच्चे शव को उठाकर प्लेटफार्म संख्या दो स्थित जीआरपी कोतवाली ले गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक रेलवे दीपक भट्ट ने मामले का संज्ञान लिया और सिपाही लायक हुसैन को निलंबित कर दिया।